कालांवाली में नरेश कुमार ग्रोवर को मिला ‘बेस्ट सुपरवाइजर अवार्ड।।
कालांवाली में नरेश कुमार ग्रोवर को मिला ‘बेस्ट सुपरवाइजर अवार्ड।।

कालांवाली-(पवन शर्मा ):- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालांवाली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले नरेश कुमार ग्रोवर को ‘बेस्ट सुपरवाइजर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देव कुमार शर्मा ने बूथ संख्या 50 से 58 के सुपरवाइजर नरेश कुमार ग्रोवर को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे निर्वाचन कार्यों में बेहतरीन कार्य करने, बीएलओ के कार्य की प्रभावी निगरानी करने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूरा करवाने के लिए ‘बेस्ट सुपरवाइजर’ के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर कालांवाली के एसडीएम श्री मोहित कुमार ने नरेश कुमार ग्रोवर को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सुपरवाइजर एवं बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। नरेश कुमार ग्रोवर द्वारा बूथ संख्या 50 से 58 के अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की लगातार निगरानी, बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन तथा निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए किए गए प्रयासों की कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहना की गई। नरेश कुमार ग्रोवर ने सम्मान के लिए मुख्य अतिथि श्री देव कुमार शर्मा, एसडीएम कालांवाली श्री मोहित कुमार तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और उन्हें भविष्य में भी निर्वाचन कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ, अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नरेश कुमार ग्रोवर को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। #Newstodayhry @Newstodayhry




