
सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) नगरपालिका कर्मचारी संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल से पैदा हुए विकट हालातों को लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे सरकार व प्रशासन का फेलियर बताया है। जारी बयान में प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता व प्रशासन की नाकामी के कारण शहर कूड़े के ढेरों में तबदील हो चुका है। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से निकलने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। उन्होंने कल तक जो अधिकारी किसी दुकानदार के जरा सा सामान बाहर रखने पर सामान उठा ले जाते थे, क्या उन अधिकारियों को अब कूड़े के ढेर नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि कूड़ेसे निकलने वाली बदूब से व्यापारियों का जीना मुहाल हो गया है। यहां तक की स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी महामारी फैलने की आशंका व्यक्त की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन व सरकार शायद महामारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द प्रशासन व सरकार की ओर से इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो व्यापारी जल्द एक बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, जिला संरक्षक कृष्ण गुप्ता, उपप्रधान प्रेम गुप्ता, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश गोयल, मोबाइल यूनियन के प्रधान विमल स्वामी, होलसेल गुड़-चीनी प्रधान सुभाष गोयल शेरपुरा, अंकित शेरपुरा वाले सहित अन्य व्यापारियों ने भी समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग की। @newstodayhry #newstodayhry




