
हिसार-(अमित कुमार):-थाना सदर हिसार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उर्फ भोली पुत्र कृष्ण निवासी लूदास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक ईंट भी बरामद की है।इस संबंध में थाना सदर हिसार के PSI विकास ने बताए कि पीड़ित निवासी लूदास ने पुलिस को बयान दिया कि वह दिनांक 16 अगस्त 2026 को अपने परिवार के साथ दवाई लेने के लिए हिसार जा रहा था। इसी दौरान आरोपी संदीप उर्फ भोली ने उस पर तथा उसके परिवार पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।बयान के आधार पर थाना सदर हिसार में अभियोग संख्या 489 दिनांक 16.08.2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप उर्फ भोली को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही/कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ईंट बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से प्राप्त आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल हिसार भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मामले में घायल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा वारदात से जुड़े सभी तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।हिसार पुलिस अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। @newstodayhry #newstodayhry




