Haryana
Trending

कैंची से हमला कर मारपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

कैंची से हमला कर मारपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने कैंची से हमला कर मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगन पुत्र गजेन्द्र निवासी ऋषि नगर, हिसार के रूप में हुई है। थाना शहर से उप निरीक्षक मनमोहन ने बताया कि 20 जून 2026 को विनोद कुमार पुत्र जगबीर सिंह निवासी ऋषि नगर, हिसार ने शिकायत देकर बताया था कि नामजद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कैंची से हमला किया। शिकायत और चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर में धारा 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गगन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में पूछताछ की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button