हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा ll
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक, हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित जीतेंद्र पुत्र हतेराम, निवासी मकान नंबर 5, वार्ड नंबर 4, दुर्गा कॉलोनी, भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हिसार द्वारा केस HDFC Bank Vs. Jeetender, NACT-3566-2024, CNR No. HRHS030238332024 में दिनांक 11.08.2026 को पारित आदेश थाना सिविल लाइन हिसार में बजरिया डाक प्राप्त हुआ था। आदेश के अनुसार आरोपी जीतेंद्र के विरुद्ध पूर्व में धारा 82 Cr.P.C./84 BNSS के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। न्यायालय के आदेश की अनुपालना में थाना सिविल लाइन हिसार में आदेश पर धारा 209 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुख्य सिपाही मुकेश द्वारा आरोपी जीतेंद्र की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि न्यायालय द्वारा जारी आदेशों एवं कानूनी प्रक्रिया का पालन करें। कानून से बचने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




