थाना उकलाना की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ll
थाना उकलाना की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक, हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना उकलाना पुलिस ने गांव मुगलपुरा में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तैयार की जा रही 25 बोतल हथकड़ शराब बरामद कर आरोपी जितेंद्र पुत्र राजबीर निवासी गांव मुगलपुरा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।
थाना उकलाना पुलिस की टीम HC जितेंद्र सिंह नं. 945/हिसार के नेतृत्व में गश्त एवं पड़ताल पर थी। टीम जब रेलवे पुल, नजदीक फाटक के पास मौजूद थी, तो मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जितेंद्र अपने मकान में अवैध शराब निकालकर बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गांव मुगलपुरा स्थित आरोपी के मकान पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी विरुद्ध थाना उकलाना में धारा 61-1(a)-4-2020 Excise Act के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध रूप से शराब तैयार करने अथवा बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा अवैध शराब के ठिकानों की पहचान कर लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता के सहयोग से अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। @newstodayhry #newstodayhry




