गोदाम से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा Apple iPhone-7 बरामद ll
गोदाम से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा Apple iPhone-7 बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर पुलिस ने गोदाम से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा Apple iPhone-7 बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले के अनुसार शिकायतकर्ता अभिषेक पुत्र हाकम सिंह, निवासी ढांड, जिला कैथल एवरग्रीन सीड्स कंपनी, मुकलान के गोदाम में मुनीम के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई 2026 की रात वह अपने रिश्तेदार शिवचरण के साथ गोदाम स्थित कार्यालय में सोया हुआ था। सुबह उठने पर उसका मोबाइल फोन गायब मिला। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर मोबाइल फोन चोरी होने की पुष्टि हुई। शिकायत के आधार पर थाना आजाद नगर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।थाना आजाद नगर पुलिस के मुख्य सिपाही कपिल ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मंझेस पुत्र अवधेश, निवासी नगला, जिला एटा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर शिकायतकर्ता का चोरीशुदा Apple iPhone-7, IMEI नंबर 355334080293842 बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि अपराध की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा चोरीशुदा संपत्ति को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को वापस दिलाया जाए। आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। @newstodayhry #newstodayhry




