Haryana
Trending

लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 24 घंटे में पुलिस गिरफ्त में,चोरीशुदा लैपटॉप बरामद ll

लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 24 घंटे में पुलिस गिरफ्त में,चोरीशुदा लैपटॉप बरामद ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी इन्द्रपुरी मौहल्ला शिव चौक सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 जून 2026 को जनता भवन रोड पर स्थित गुरुकुल लाइब्रेरी से अज्ञात युवक ने मेरा लैपटॉप चोरी कर लिया है । एबीटी स्टाफ सिरसा प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश उर्फ मलिंगा पुत्र गोबिंद निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा को नजदीक बस स्टैंड सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई हेतू शहर थाना पुलिस के हवाले किया गया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा लैपटॉप बरामद कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button