Haryana
Trending

सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन पड़ा भारी, हिसार पुलिस ने युवाओं की कराई काउंसलिंग ll

सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन पड़ा भारी, हिसार पुलिस ने युवाओं की कराई काउंसलिंग ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराधियों के महिमामंडन एवं आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर, हिसार में हिसार एवं फतेहाबाद के आसपास के क्षेत्रों से आए कुछ युवाओं की काउंसलिंग की गई।पुलिस टीम ने युवाओं को समझाया कि अपराधियों एवं बदमाशों का महिमामंडन करने वाली वीडियो या अन्य आपत्तिजनक सामग्री को लाइक, शेयर या प्रचारित न करें। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की सामग्री को बढ़ावा देने से अपराधियों का प्रभाव बढ़ता है और युवा अनजाने में आपराधिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम बन सकते हैं।युवाओं को समझाया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए करें तथा किसी भी आपत्तिजनक, हिंसक या आपराधिक गतिविधि से संबंधित सामग्री सामने आने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय पुलिस को इसकी सूचना दें। काउंसलिंग के दौरान युवाओं ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में सोशल मीडिया पर अपराध एवं अपराधियों को बढ़ावा देने वाली आपत्तिजनक सामग्री को लाइक, शेयर या प्रचारित नहीं करेंगे तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry युवाओं से अपील—सोशल मीडिया को अपराध का मंच न बनने दें – एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आज युवाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका सकारात्मक उपयोग समाज के लिए बेहद उपयोगी है, लेकिन अपराधियों का महिमामंडन करने वाली सामग्री युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित कर सकती है। हिसार पुलिस सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है जो अपराध को बढ़ावा देती हैं।एसपी ने युवाओं से अपील की कि किसी व्यक्ति का आपराधिक छवि वाला होना उसे फॉलो करने या उसकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कारण नहीं होना चाहिए। अपराधियों को सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाने के बजाय समाज को अपराध से दूर रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा अपराधियों के फॉलोवर नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के रोल मॉडल बनें।हिसार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी के साथ-साथ युवाओं की काउंसलिंग एवं जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि युवा किसी भी प्रकार के आपराधिक प्रभाव में आने से बचें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button