Haryana
Trending

SC/ST एक्ट मामलों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश ll

SC/ST एक्ट मामलों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश ll

ऐलनाबाद-(दीपक सिला):-एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए बुधवार को उपमंडल स्तरीय विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पारस भागोरिया ने की। बैठक में एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। एसडीएम पारस भागोरिया ने संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीडि़तों को सुरक्षा, कानूनी सहायता और नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी निगरानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कानून के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने तथा पीडि़तों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भविष्य में ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने संबंधी सुझावों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार, सुरजा राम, ब्लॉक समिति चेयरमैन कविता देवी, गगनदीप पार्षद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button