औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय व वाणिज्यिक उपयोग की स्पष्ट नीति बनाए सरकार ll
औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय व वाणिज्यिक उपयोग की स्पष्ट नीति बनाए सरकार ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में भूमि उपयोग से जुड़े विषयों को लेकर एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार एवं एचएसआईआईडीसी से सभी औद्योगिक प्लॉट धारकों के लिए स्पष्ट, समान एवं व्यावहारिक भूमि उपयोग नीति निर्धारित करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरषोत्तम गोयल ने कहा कि हरियाणा के अन्य विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रचलित व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए एचएसआईआईडीसी के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में निर्धारित नियमों, बिल्डिंग बाई-लॉ एवं एफएआर के अनुरूप उद्योग से संबंधित आवश्यक आवासीय तथा वाणिज्यिक/सहायक गतिविधियों के लिए स्पष्ट प्रावधान किए जाने चाहिए। इनमें कर्मचारियों के लिए आवश्यक आवासीय सुविधा, कार्यालय, कैंटीन, डिस्प्ले/सेल्स आॅफिस, सर्विस एवं अन्य अनुमत सहायक गतिविधियां शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था किसी एक प्लॉट या व्यक्ति विशेष तक सीमित न होकर सभी औद्योगिक प्लॉट धारकों के लिए समान रूप से लागू होनी चाहिए। इससे भूमि उपयोग को लेकर उत्पन्न होने वाले विवादों में कमी आएगी तथा औद्योगिक क्षेत्रों का सुव्यवस्थित एवं व्यावहारिक विकास सुनिश्चित होगा। एसोसिएशन ने सरकार एवं एचएसआईआईडीसी से हरियाणा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लागू व्यवस्थाओं का तुलनात्मक अध्ययन कर एक स्पष्ट, पारदर्शी, समान एवं नियमबद्ध भूमि उपयोग नीति बनाने की मांग की है। @newstodayhry #newstodayhry




