समाजसेवा के लिए एकजुट हुईं महिलाएं, जरूरतमंदों को दिया सहयोग ||
समाजसेवा के लिए एकजुट हुईं महिलाएं, जरूरतमंदों को दिया सहयोग ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) प्राचीन श्री श्याम मंदिर के 63वें कार्तिक महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार रात घंटाघर चौक के समीप बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। श्री श्याम भजन अमृत वर्षा कार्यक्रम में कोलकाता से आए भजन गायकों ने धमाल मचाने वाले भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक नाचते-झूमते रहे। पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। मंदिर की संरक्षक तारा देवी ने बताया कि कार्यक्रम रात 8:15 बजे शुरू हुआ। इससे पहले भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मंदिर परिसर में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। उनके साथ अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, अशोक गोयल भी मौजूद रहे। रात के कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रो. गणेशीलाल एवं उनके सुपुत्र मनीष सिंगला रहे। कोलकाता से पहुंचे भजन गायक प्रकाश मिश्रा और श्वेता अग्रवाल ने बाबा श्याम के धमाल भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। जैसे ही भजनों की लय तेज हुई, भक्त अपने स्थानों पर खड़े होकर नाचने लगे। सरगम म्यूजिकल ग्रुप के बब्बू गिरधर ने सहयोगी कलाकारों के साथ संगीत की शानदार संगत दी। श्रद्धालुओं ने भजनों के बीच बाबा श्याम के जयकारे लगाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस मौके पर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा सहित सुनील शर्मा, बजरंग सारडा, अश्वनी बंसल, विकास कोचरी, नवीन गोयल, भारत भूषण शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला, प्रवीण महिपाल, राजेश बंसल, योगेश शर्मा, ललित मोंगा, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, हेमंत गोयल, सतीश अरोड़ा, राजेश सिंगला, राजीव वधवा, प्रदीप ढाका, नितेश गर्ग, जतिन सोनी, कमल योगी, राजेश गोयल, राजेश गर्ग, मुकेश बंसल, राजकुमार शर्मा, राजेश खत्री, साहिल खुराना, दीपक मोंगा, शुभम गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। #newstodayhry




