Haryana
Trending

अदालत परिसर में पुलिस कर्मचारियों से बदसलूकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में महिला गिरफ्तार।।

अदालत परिसर में पुलिस कर्मचारियों से बदसलूकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में महिला गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने अदालत परिसर में पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी, मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में महिला आरोपी निवासी मॉडल टाउन, हिसार को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह है मामला
इस संबंध में ASI अन्जु बाला ने बताया कि महिला सिपाही अनिशा की शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में धारा 221, 12(1), 132, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, न्यायालय में एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी महिला द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई। शिकायतकर्ता महिला सिपाही अनिशा तथा EHC आशा द्वारा आरोपीया को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपीया ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए मारपीट की तथा धमकी दी। घटना के दौरान अदालत की कार्यवाही एवं सरकारी कार्य प्रभावित करने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलने पर उनकी टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके बन्द जेल हिसार करवाया गया । एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना, पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार अथवा मारपीट करना कानूनन गंभीर मामला है। हिसार पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई करेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button