Haryana
Trending

हमला प्रकरण में सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार।।

हमला प्रकरण में सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- थाना सदर हिसार क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने के मामले में हिसार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी तथा लाठी-डंडे बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी बिन्दु उर्फ भूरा पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव पीरांवाली को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायालय द्वारा 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। अब मामले में तीन अन्य नामजद आरोपियों राकेश पुत्र जग्गीर सिंह, शिबू पुत्र बसंत तथा विजय पुत्र बच्चन सिंह, सभी निवासी पीरांवाली, को गिरफ्तार किया गया है।
यह है मामला
थाना सदर हिसार में मुकदमा नंबर 469 दिनांक 05.08.2026, धारा 110, 115, 190, 191(3), 351(3), 324(6), 249(C) BNS के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 04 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर गांव लुदास की तरफ से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया तथा लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया तथा शिकायतकर्ता व उसके साथ मौजूद व्यक्तियों को चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। घायलों का मेडिकल करवाया गया तथा मेडिकल रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिन्दु उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए थाना सदर हिसार पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों राकेश, शिबू व विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी तथा लाठी-डंडे बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हिसार पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button