अवैध हथियारों के खेल का पर्दाफाश, पुलिस ने कसा शिकंजा!
अवैध हथियारों के खेल का पर्दाफाश, पुलिस ने कसा शिकंजा!
डबवाली :- ( पंकज गोदारा ) पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार धारकों व तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है । इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना औढ़ा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को 04 अवैध पिस्तौल सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई लखा राम की अगुवाई में एक पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गांव किंगरे क्षेत्र से एक व्यक्ति को प्लास्टिक थैला सहित काबू किया । जो किसी अपराध का अंदेशा होने पर उक्त शख्स के पास मिले प्लास्टिक थैला की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसमें से दो अवैध पिस्तौल 12 बोर व 315 बोर बरामद हुए । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ थाना ओढ़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । इसी क्रम में एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव किंगरे क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान एक युवक को थैला प्लास्टिक सहित काबू किया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान थैला प्लास्टिक से दो अवैध पिस्तौल 315 बोर बरामद हुए । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी गगनदीप सिंह के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के संबंध में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । मामलों की जांच जारी है और इस अवैध हथियार तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी । काबू किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी । आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है तो इसकी सूचना तुरंत डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748, डायल 112 या अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी में दें ।
फोटो-16.01





