#haryanagorvment
Trending

सस्ते ऑफर के चक्कर में न गंवाएं पैसे, अनजान लिंक से रहें सावधान

सस्ते ऑफर के चक्कर में न गंवाएं पैसे, अनजान लिंक से रहें सावधान

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आकर्षक छूट, बेहद कम कीमत और विशेष ऑफर का लालच देकर लोगों को फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से ठगी का शिकार बनाते हैं। एसपी ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले वेबसाइट की प्रमाणिकता, विक्रेता की विश्वसनीयता, ग्राहक रिव्यू और संपर्क संबंधी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें। सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से प्राप्त शॉपिंग लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत पर सामान उपलब्ध करवाने के दावों के झांसे में न आएं। उन्होंने आमजन को सलाह दी कि ऑनलाइन भुगतान करते समय सुरक्षित एवं विश्वसनीय पेमेंट माध्यमों का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, बैंक खाते की जानकारी, UPI PIN या कार्ड की गोपनीय जानकारी साझा न करें। सामान की डिलीवरी और भुगतान से संबंधित नियमों को पहले समझ लें तथा संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचें। एसपी हिसार ने कहा कि साइबर ठगों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता और सावधानी है।

Related Articles

Back to top button