नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, फरार चल रहा मुख्य तस्कर दबोचा
नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, फरार चल रहा मुख्य तस्कर दबोचा
डबवाली :-(पंकज गोदारा ) पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व इससे जुड़ी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सदर डबवाली टीम ने 07.310 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी बलजिन्दर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 नवम्बर 2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान कार्रवाई करते हुए गांव फूल्लो क्षेत्र से आरोपी प्रीतपाल सिंह को 07.310 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जिस सम्बन्ध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पीएसआई अजय कुमार के द्वारा आगामी जांच शुरू की गई थी । जो आरोपी प्रीतपाल सिंह से की गई गहन पूछताछ पर मिली जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर मुख्य सप्लायर आरोपी बलजिन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर डबवाली पुलिस की पैनी नजर है । नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और लगातार सफलताएं हासिल की जा रही है । युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर अपनी जेबें भरने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशे के सेवन या खरीद फरोख्त में संलिप्त पाया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना/चौकी में बेझिझक होकर दें । सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।





