#haryanagorvment
Trending

बार-बार पीछा या नजर रखना अपराध, चुप न रहें तुरंत पुलिस को बताएं

बार-बार पीछा या नजर रखना अपराध, चुप न रहें तुरंत पुलिस को बताएं

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि किसी महिला या युवती का पीछा करना, बार-बार रास्ता रोकना, अनचाहे फोन या मैसेज करना तथा मना करने के बावजूद संपर्क करने का प्रयास करना स्टॉकिंग की श्रेणी में आ सकता है। इस प्रकार की हरकतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। एसपी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं एवं युवतियों का स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल या आते-जाते समय पीछा कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बार-बार संदेश भेजना, ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना और मना करने के बावजूद संपर्क बनाए रखना भी उत्पीड़न का रूप ले सकता है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति उनका पीछा करता है, रास्ते में परेशान करता है या बार-बार संपर्क करके मानसिक दबाव बनाता है तो डरें नहीं, चुप न रहें और तुरंत पुलिस को शिकायत दें। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया चैट या अन्य उपलब्ध साक्ष्य सुरक्षित रखें। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। शिकायत मिलने पर मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button