#haryanagorvment
Trending

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 24 बोतल बरामद… स्कूटी जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 24 बोतल बरामद... स्कूटी जब्त

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी से शराब की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पहली कार्रवाई: थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से बरामद की 8 बोतल अवैध शराब थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम में शामिल उप निरीक्षक अनूप सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त एवं जांच के दौरान CID चौक हिसार पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी पर अवैध शराब लेकर वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर में नाकाबंदी कर स्कूटी सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान मंदीप उर्फ बिट्टू पुत्र निवासी मकान नंबर 475, पटेल नगर कैंप, वाल्मीकि मोहल्ला, हिसार के रूप में हुई। स्कूटी नंबर HR-20-BF-2600 (TVS Jupiter) की डिग्गी की तलाशी लेने पर 2 बोतल व 12 अध्धे, कुल 8 बोतल देशी शराब मार्का मस्ती माल्टा बरामद हुई। आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब व स्कूटी को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। दूसरी कार्रवाई: थाना अग्रोहा पुलिस ने 16 बोतल अवैध देशी शराब सहित आरोपी को पकड़ा थाना अग्रोहा पुलिस की टीम में शामिल ASI विनोद कुमार पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव असरावां बस अड्डे पर गश्त एवं जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि सुरेंद्र उर्फ कालू पुत्र बजरंग निवासी गांव असरावां अवैध शराब बेचने का काम करता है और इस समय मल्लापुर रोड पर अवैध शराब सहित मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ कालू पुत्र बजरंग निवासी गांव असरावां, हिसार के रूप में हुई। उसके हाथ में लिए प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर 16 बोतल देशी शराब मार्का मस्ती माल्टा बरामद हुई। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना अग्रोहा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में बरामद शराब को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध रूप से शराब बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button