माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में रंगारंग फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने मंच पर दिखाया हुनर II
माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में रंगारंग फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने मंच पर दिखाया हुनर II


कालांवाली-(पवन शर्मा):- माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में बी. एस सी और बी कॉम प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने शिरकत की और प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संस्था सचिव मंदर सिंह जी और एसोसिएट डायरेक्टर शशीकांत जी भी उपस्थित रहे। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नवागंतुक छात्राओं को तिलक लगाकर उनका अभिनन्दन किया। प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं ने स्टेज पर आकर अपना परिचय दिया। विशेषतः द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें हरियाणवी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में डॉ मोनिका गिल, मिस प्रभजोत, मिस निशा जी ने कार्यभार संभाला प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा भी मंच पर अपने हुनर की झलक दिखाई गई, जिसके आधार पर उनमें से कुछ प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन किया गया। जिसमें से बी.कॉम प्रथम वर्ष से पलक गोदारा को मिस चार्मिंग, खुशप्रीत को मिस स्पार्क,रमन चौधरी मिस फ्रेशर,रही। बी एस सी प्रथम वर्ष में मोनिका मिस स्पार्क और रीमा मिस फ्रेशर रही। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ कुलदीप कौर आनंद ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्राओं के नव जीवन की शुरुआत है,इस अवसर को अपने जीवन में सहेज कर रखे। नारी जीवन में अनके संघर्ष आएंगे ,लेकिन हमें सभी बाधाओं को पार करते हुए मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है इसी के साथ उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और चयनित छात्राओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया II #newstodayhry @newstodayhry



