शामलात भूमि पर बसे परिवारों को बड़ी राहत,16 जनवरी 2027 तक कर सकेंगे आवेदन।।
शामलात भूमि पर बसे परिवारों को बड़ी राहत,16 जनवरी 2027 तक कर सकेंगे आवेदन।।

चंडीगढ़-(न्यूज़ टुडे ब्यूरो ):- चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से शामलात भूमि पर मकान बनाकर रह रहे परिवारों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि ऐसे परिवार अब अपने मकानों का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए 16 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। सरकार के अनुसार, जो परिवार पिछले 20 वर्षों से गांव की शामलात भूमि पर निवास कर रहे हैं, उन्हें नियमानुसार मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके लिए पात्र परिवारों को वर्ष 2004 की कलेक्टर दर के डेढ़ गुना के आधार पर निर्धारित राशि जमा करवानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दस्तावेजी जटिलताओं के कारण कई पात्र लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। सरकार ने उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए भी कई कदम उठाने की घोषणा की है। गांवों में ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक और सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। यह निर्णय उन हजारों ग्रामीण परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो वर्षों से शामलात भूमि पर रह रहे हैं और अपने मकान का कानूनी मालिकाना हक पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry
