सीआईए स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई, नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद लाखों रुपये के कैप्सूल व गोलियों सहित कार चालक किया काबू ।।
सीआईए स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई, नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद लाखों रुपये के कैप्सूल व गोलियों सहित कार चालक किया काबू ।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ डबवाली को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । इस कार्रवाई के दौरान नशे में प्रयोग की जाने वाली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा कालांवाली रोड स्थित भारतमाला पुल के नीचे नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान कार में से नशे में प्रयुक्त होने वाले 2400 सिग्नेचर कैप्सूल तथा 1100 टेपेन्टाडोल गोलियां बरामद हुईं । जिस सम्बन्ध में कार चालक गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी को काबू किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग कंट्रोल अधिकारी सिरसा सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बरामद दवाइयों की जांच कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई। प्रारंभिक जांच में बरामद दवाइयों के संबंध में कार चालक गगनदीप द्वारा वैध लाइसेंस व परमिट संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके । पुलिस द्वारा आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत डिटेन किया गया है । मामले में ड्रग कंट्रोल विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गहन जांच की जा रही है तथा बरामद दवाइयों के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। डबवाली पुलिस की युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों एवं नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । आमजन से भी अपील है कि मादक पदार्थों अथवा नशे में प्रुयक्त होने वाली दवाइयों के अवैध कारोबार संबंधी कोई भी सूचना तुरंत मानस पोर्टस, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना चौकी में दें ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा सके ।। #newstodayhry @newstodayhry
