सीआईए मीलगेट की कार्रवाई: 799 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर क्रेटा गाड़ी ली कब्जे में ।।
सीआईए मीलगेट की कार्रवाई: 799 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर क्रेटा गाड़ी ली कब्जे में ।।

हिसार – (अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मीलगेट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 799 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी संदीप पुत्र देवीलाल निवासी खारखेड़ी जिला फतेहाबाद तथा सुमित पुत्र रामकुमार निवासी बुढाखेड़ा जिला हिसार को गिरफ्तार कर क्रेटा गाडी ली कब्जे में । इस बारे में प्रभारी सीआईए मीलगेट नि.पवन कुमार ने बताया की उनकी टीम को गश्त एवं अपराध जांच के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर चंडीगढ़ से बरवाला की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुराना बस अड्डा चौकी बरवाला के सामने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान उक्त क्रेटा गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल 799 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है जो गहनता से पुछताछ की जाएगी ।
हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण अथवा तस्करी संबंधी कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry
