थाना सदर पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने मारपीट एवं धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना सदर के PSI गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे की जांच के दौरान आरोपी अंकित पुत्र वेदपाल निवासी गांव लाडवा की संलिप्तता पाई गई। मामले में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। मामले की गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पुछताछ की जाएगी ।
PSI गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा मुकदमे में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry



