राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में तिरंगे संग दिखा देशभक्ति का जोश ll
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में तिरंगे संग दिखा देशभक्ति का जोश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा के प्रांगण में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा देश की आजादी के 80वें पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों के संग हर घर तिरंगा के संग सेल्फी करवाई गई। विद्यार्थियों का उत्साह राष्ट्रीय तिरंगे के साथ देखते ही बनता था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने कहा कि अगस्त का महीना आजादी के जश्न का महीना है। हम सबको यह पर्व मिल जुल कर मनाना चाहिए। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य पूरे भारतवर्ष में बहुत ही उत्साह और जोश से मनाया जा रहा है। हमें भी इस पावन पवित्र राष्ट्रीय पर्व पर सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शहीदों के सम्मान में, राष्ट्र के सम्मान में, भारतीय संस्कृति और परंपरा जहां त्याग ही पाठशाला है, हर घर घर तिरंगा फहराना चाहिए। भारतीय ने कहा कि सेल्फी के साथ तस्वीर लेने से विद्यार्थियों में भी देश भक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर विद्यालय के एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार, गणित सम्राट रीतेंद्र पांडे हर घर तिरंगा विद्यालय के नोडल अधिकारी सरदार दलजीत सिंह, संदीप कुमार और मनवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य से भी उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




