चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने किया तिरंगा प्रदर्शनी का अवलोकन, देशभक्ति का दिया संदेश ll
चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने किया तिरंगा प्रदर्शनी का अवलोकन, देशभक्ति का दिया संदेश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। मंगलवार को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट व अन्य गणमान्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंबर मेहता, हनुमान कुंड्डु, डा गंगा सागर केहरवाला, वीरेंद्र टिन्ना भी मौजूद रहे। आए हुए अतिथियों ने ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।
इस दौरान चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि प्रदर्शनी में हमारे तिरंगा का इतिहास तथा वंदे मातरम् से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है, जो विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढकऱ भागीदारी करते हुए तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करें और ई-सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त करें। प्रदर्शनी में अनेक रोचक एवं महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय पर्व तक सीमित गतिविधियां नहीं हैं, बल्कि ये नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसी गतिविधियों से युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने तथा उन्हें सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रीय अभियानों से जोडऩे में मदद मिलती है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इतिहास, महत्व, गौरव के बारे में जानकारी दी जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry




