डॉ. सरोज गोयल की पुस्तक भारतीय संविधान का विमोचन ll
डॉ. सरोज गोयल की पुस्तक भारतीय संविधान का विमोचन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सी.एम.के. नैशनल पी.जी. कॉलेज, सिरसा में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज गोयल द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय संविधान का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंशु उप्पल एवं अमृतपाल सिंह, सुपरीटेंडेंट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. सरबन कंबोज एवं डॉ. रचना कंबोज उपस्थित रहे और डॉ. सरोज गोयल को पुस्तक प्रकाशन पर बधाई दी। डॉ. सरोज गोयल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुस्तक का विमोचन अपनी पुत्री डॉ. हितेशिका गर्ग के जन्मदिन के शुभ अवसर पर करवाने का निर्णय लिया, ताकि यह दिन उनके लिए और भी यादगार बन सके। प्राचार्या डॉ. अंशु उप्पल एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. सरोज गोयल को पुस्तक लेखन की उपलब्धि तथा डॉ. हितेशिका गर्ग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। @newswtodayhry #newstodayhry




