Haryana
Trending

साइबर ठगी और संदिग्ध कॉल से बचाव में डिजिटल सुरक्षा कवच बनेगा ‘अभेद्य’ ऐप ll

साइबर ठगी और संदिग्ध कॉल से बचाव में डिजिटल सुरक्षा कवच बनेगा ‘अभेद्य’ ऐपll

हिसार-(अमित कुमार):-बढ़ते साइबर अपराध, फर्जी कॉल, धमकी भरे संदेश, डिजिटल उत्पीड़न तथा संदिग्ध नंबरों से होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ‘अभेद्य’ (Abhedya) मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने जिले के नागरिकों से इस डिजिटल सुरक्षा पहल का लाभ उठाने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी इंटरनेट कॉलिंग, फर्जी वर्चुअल नंबरों, अज्ञात नंबरों और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को डराने-धमकाने, ठगी करने तथा मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में ‘अभेद्य’ ऐप संदिग्ध कॉल और डिजिटल खतरों से बचाव के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच के रूप में उपयोगी है। हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित इस एप्लीकेशन में संदिग्ध कॉल की पहचान एवं उन्हें ब्लॉक करने जैसी सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
‘अभेद्य’ ऐप क्यों है उपयोगी?
‘अभेद्य’ ऐप का उद्देश्य नागरिकों को संदिग्ध एवं अवांछित कॉल, धमकी भरे संपर्क तथा साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल खतरों से सुरक्षा प्रदान करना है। ऐप संदिग्ध कॉल की पहचान करने, जोखिम वाले नंबरों को ब्लॉक करने तथा संदिग्ध संचार को व्यवस्थित करने में मदद करता है। Abhedya 2.0 को विशेष रूप से scam calls, spam calls, extortion attempts और unknown callers से सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि “साइबर अपराध से बचाव के लिए तकनीक के साथ-साथ जागरूकता भी जरूरी है। नागरिक किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और उपलब्ध साइबर सुरक्षा संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करें।”
हिसार पुलिस की आमजन से अपील
• अपने मोबाइल फोन में हरियाणा पुलिस के ‘Abhedya 2.0’ ऐप का उपयोग करें।
• अज्ञात एवं संदिग्ध नंबरों से आने वाली कॉल के प्रति सतर्क रहें।
• किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
• अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
• साइबर ठगी होने पर बिना देरी 1930 पर कॉल करें।
• साइबर अपराध की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।
• परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
*पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि “डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। साइबर अपराधियों से एक कदम आगे रहने के लिए जागरूक बनें, तकनीक का सुरक्षित इस्तेमाल करें और हरियाणा पुलिस की डिजिटल सुरक्षा पहल का लाभ उठाएं।”
हिसार पुलिस का संदेश : सतर्क रहें—सुरक्षित रहें। आपकी सावधानी ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button