हिसार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कानून व साइबर जांच संबंधी प्रशिक्षण कोर्स आयोजित ll
हिसार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कानून व साइबर जांच संबंधी प्रशिक्षण कोर्स आयोजित ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने तथा उन्हें नवीनतम कानूनी प्रावधानों एवं साइबर तकनीक से अपडेट रखने के उद्देश्य से आज पीपी-12 क्वार्टर, हिसार में प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (BSA) के साथ-साथ साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एवं Google Workspace से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन इंस्पेक्टर कंवल पाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, साइबर अपराधों की जांच तथा डिजिटल टूल्स के बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के उपरांत टेस्ट/क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रतिभागियों का प्रदर्शन निर्धारित क्रम में दर्ज किया गया। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि बदलते अपराध के स्वरूप को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों का लगातार प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। नए कानूनों, साइबर अपराध की तकनीकों और आधुनिक डिजिटल टूल्स की जानकारी से पुलिस जांच को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित बनाने में मदद मिलेगी।हिसार पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।@newstodayhry #newstodayhry




