सुबह से सत्संग पंडाल में जुटने लगे श्रद्धालु, दिनभर लंगर सेवा जारी
सुबह से सत्संग पंडाल में जुटने लगे श्रद्धालु, दिनभर लंगर सेवा जारी

रानियां :- (अमन बंसल )रानियां शहर में बाबा भूमण शाह सेवा समिति एवं इलाका निवासियों ने मिलकर अनाज मंडी में विशाल भक्ति सत्संग का आयोजन करवाया जिसमें सुबह से ही भजन कीर्तन से पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया गया सत्संग पंडाल को बड़े भव्य तरीके से सजाया गया जिसकी शोभा देखते ही बनती थी लगातार श्रद्धालु सत्संग पंडाल में पहुंचते रहे इसके बाद डेरा बाबा भूमण शाह जी मल्लेवाला गद्दीनशीन बाबा हरिनाम दास जी ने पहुंचकर सत्संग फ़रमाया प्रवचन करते हुए बाबा जी ने कहा मनुष्य का जीवन अनमोल है यह बार बार नहीं मिलता इसलिए हमें इसे व्यर्थ के कामों निंदा चुगली, नशा,व सामाजिक कुरीतियों से दूर रखकर हमेशा भजन सिमरन नित नेम करते रहना चाहिए और अपने जीवन को सफल बनाकर भवसागर से पार होने का मार्ग तैयार करना चाहिए गुरुबाणी अनुसार हमें दुनियादारी के कार्य करते हुए साथ ही हमेशा ध्यान प्रभु चरणों में जोड़कर रखना चाहिए इस पावन सत्संग में इलाके के दर्जनों गांवों में से और सिरसा के आसपास इलाके से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाया और बाबा भूमण शाह जी को नतमस्तक हुए सेवादारों ने बढ़ चढ़ कर सेवा में हिस्सा लिया और पहुंची हुई संगत के लिए सारी व्यवस्थाएं संभाली व संगत के लिए लंगर भंडारे की पूरे दिन व्यवस्था बाखूबी निभाई सत्संग के बाद सारी संगत ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया भूमण शाह सेवा समिति एवं इलाका निवासियों ने रानियां पहुंचने पर बाबा हरिनाम दास जी और समस्त संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया

