मोबाइल चोरी का खुलासा, HTM थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोबाइल चोरी का खुलासा, HTM थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना HTM हिसार पुलिस ने किराना दुकान के काउंटर से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी रमन पुत्र बलवंत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता कमल पुत्र महादेव प्रसाद निवासी श्री श्याम विहार कॉलोनी, हिसार ने शिकायत दी थी कि 14 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह नजदीक की एक किराना दुकान पर राशन लेने गया था। सामान खरीदते समय उसने अपना काले रंग का Redmi 13A मोबाइल फोन दुकान के काउंटर पर रख दिया। सामान लेने के बाद जब उसने मोबाइल फोन संभाला तो वह काउंटर पर नहीं मिला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर एक व्यक्ति मोबाइल फोन उठाकर ले जाता दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर थाना HTM हिसार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331(4) के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की आगामी जांच PSI उपेंद्र द्वारा करते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी रमन पुत्र बलवंत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी हिसार ने आमजन से अपील की है कि अपने मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी चोरी अथवा आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।





