#haryanagorvment
Trending

पूछताछ में खुला चोरियों का नेटवर्क! अमरीक सिंह ने किए कई बड़े खुलासे

पूछताछ में खुला चोरियों का नेटवर्क! अमरीक सिंह ने किए कई बड़े खुलासे

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA मिलगेट हिसार की टीम ने गांव पीरावाली में बंद मकान से नकदी व घरेलू सामान चोरी करने के मामले में आरोपी अमरीक सिंह पुत्र गुरनाम निवासी गांव पीरावाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता सन्नी पुत्र सुनील कुमार निवासी मुल्तानी चौक, हिसार ने थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी कि उसके बुजुर्ग नाना सुभाष पाहुजा गांव पीरावाली में रहते हैं। शिकायतकर्ता अपने नाना को दो दिन के लिए अपने पास लेकर आया हुआ था। जब वह उन्हें वापस गांव पीरावाली छोड़ने गया तो मकान की खिड़की टूटी हुई मिली। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति खिड़की तोड़कर घर से एक बैटरी-इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, फ्रिज का कंप्रेसर, बर्तन, एक एलसीडी टीवी, 8,000 रुपये नकद तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331(3) के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान CIA मिलगेट हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हुआ कई चोरी की वारदातों का खुलासा आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव पीरावाली व आसपास के क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने करीब 8 महीने पहले एक मकान से इन्वर्टर-बैटरी, तीन कैमरे व पानी की मोटर चोरी करने, करीब 4-5 महीने पहले BSF कैंप के पीछे खेत में बने मकान से सिलेंडर, साइकिल, बर्तन, टीवी व पंखा चोरी करने तथा करीब एक महीने पहले गांव के बाहर गोदाम का लोहे का गेट चोरी करने की वारदात का खुलासा किया है। इसके अतिरिक्त आरोपी ने करीब 10-15 दिन पहले खाली पड़े मकान से स्टील के बर्तन, एलईडी व लोहे की चारपाई तथा 2-3 दिन पहले लगभग 70 किलोग्राम वजन का लोहे का पाइप चोरी करने की बात भी पूछताछ में स्वीकार की है। आरोपी ने चोरीशुदा सामान को कबाड़ी के पास बेचने की बात भी बताई है आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा चोरीशुदा सामान की बरामदगी तथा अन्य वारदातों में संलिप्तता के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button