चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार… ऐसे खुला पूरा राज!
चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार... ऐसे खुला पूरा राज!
हिसार :- ( अमित कुमार ) हिसार पुलिस द्वारा अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी पड़ाव की टीम ने NI एक्ट के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित किए गए आरोपी प्रदीप निवासी पुट्टी मंगल खां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी पड़ाव ने बताया कि आरोपी प्रदीप को NI एक्ट के एक मामले में अदालत द्वारा PO घोषित किया गया था। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। हिसार पुलिस की अपील: कानून से बचने के लिए ठिकाने बदलने वाले आरोपियों को स्पष्ट संदेश है कि कानून की पकड़ से बचना संभव नहीं है। अदालत के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए हिसार पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





