अर्चना गुप्ता और गोबिंद कांडा की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?||
अर्चना गुप्ता और गोबिंद कांडा की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने सिरसा प्रवास के दौरान श्री तारकेश्वरम धाम पहुंचकर श्री बाबा तारा जी की समाधि पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। धाम परिसर में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान गोबिंद कांडा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को श्री बाबा तारा जी की तपस्या तथा श्री तारकेश्वरम धाम के इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने धाम द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।धाम में दर्शनों के उपरांत प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा के आवास ‘अलख निरंजन भवन’ पहुंचीं। यहां उन्होंने गोबिंद कांडा के साथ विभिन्न संगठनात्मक एवं स्थानीय राजनीतिक मुद्दों को लेकर गहन चर्चा और मंथन किया। गोबिंद कांडा ने स्वयं इस मौके पर मौजूद नगर पार्षदों, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का परिचय करवाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के श्री तारकेश्वरम धाम एवं कांडा आवास में आगमन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान अनिल गनेरीवाला, श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा, अरोड़वंश सभा के प्रधान कृष्ण गुंबर, पार्षद हेमकांत शर्मा, विक्रम सैनी, राजन शर्मा, चंद्रिका गनेरीवाला, सुरेश पंवार, महाप्रबंधक पूनम सेठी, सामाजिक कार्यकर्ता बिमला सिंवर, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, सुनील मौर्य, जयनंदन गर्ग, नेकीराम गुर्जर, पवन साहुवाला, नरेंद्र रातुसरिया, अजय जैन, मोहित जोशी, प्रवीण महिपाल, शिव जैन, नरेश जिंदल ने अभिनंदन किया।प्रदेशाध्यक्ष के सिरसा दौरे को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के इस तरह के सीधे संवाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलती है। गोबिंद कांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ सिरसा के समग्र विकास, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर विस्तार से वार्ता हुई है।नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद के चुनाव पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के अनुसार ही संपन्न होगा और पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, सभी मिलकर उसका पालन करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार ही सभी भाजपा पार्षदों में से वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। डॉ. अर्चना गुप्ता के इस प्रवास को स्थानीय राजनीति और आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।धाम में दर्शनों के उपरांत प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा के आवास ‘अलख निरंजन भवन’ पहुंचीं। यहां उन्होंने गोबिंद कांडा के साथ विभिन्न संगठनात्मक एवं स्थानीय राजनीतिक मुद्दों को लेकर गहन चर्चा और मंथन किया। गोबिंद कांडा ने स्वयं इस मौके पर मौजूद नगर पार्षदों, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का परिचय करवाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के श्री तारकेश्वरम धाम एवं कांडा आवास में आगमन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान अनिल गनेरीवाला, श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा, अरोड़वंश सभा के प्रधान कृष्ण गुंबर, पार्षद हेमकांत शर्मा, विक्रम सैनी, राजन शर्मा, चंद्रिका गनेरीवाला, सुरेश पंवार, महाप्रबंधक पूनम सेठी, सामाजिक कार्यकर्ता बिमला सिंवर, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, सुनील मौर्य, जयनंदन गर्ग, नेकीराम गुर्जर, पवन साहुवाला, नरेंद्र रातुसरिया, अजय जैन, मोहित जोशी, प्रवीण महिपाल, शिव जैन, नरेश जिंदल ने अभिनंदन किया। #newstodayhry
प्रदेशाध्यक्ष के सिरसा दौरे को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के इस तरह के सीधे संवाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलती है। गोबिंद कांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ सिरसा के समग्र विकास, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर विस्तार से वार्ता हुई है।नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद के चुनाव पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के अनुसार ही संपन्न होगा और पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, सभी मिलकर उसका पालन करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार ही सभी भाजपा पार्षदों में से वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। डॉ. अर्चना गुप्ता के इस प्रवास को स्थानीय राजनीति और आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




