Haryana
Trending

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गाँव के बच्चों के विवाद में पिता की हत्या कर दी।।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गाँव के बच्चों के विवाद में पिता की हत्या कर दी।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गाँव के बच्चों के विवाद में पिता की हत्या कर दी। उसने चंडीगढ़ PGI में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आज PGI में कर्मी के शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना 29 मई रात करीब साढ़े 10 बजे की है। किरमिच गांव के रहने वाला कर्ण कुमार के मुताबिक, उसका चाचा रामरतन (40) साफ-सफाई का काम करता था। उनके गांव में साइकिल सर्कस करने करने वाला आया हुआ है। वह अपने चाचा के बेटे सुशील के साथ 29 मई रात करीब 10 बजे सर्कस देखने के लिए गया था। यहां पर गांव के मोहित, साहिल, नितिन व आर्यन उनके साथ गाली गलौच और हाथापाई करने लगे। हम लड़ाई के डर से वाल्मीकि धर्मशाला के पास आ गए। सिर में रॉड मारी कुछ देर बाद वे भी उनके पीछे आ गए और दोबारा लड़ाई झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर घरवाले भी घटनास्थल पर आ गए और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान मोहित ने उसके चाचा रामरतन के सिर में लोहे की रॉड मार दी। रॉड लगते ही उसके चाचा जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और अपने घरवालों के साथ मिलकर उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें उनको काफी चोटें आईं। PGI रेफर किया लोगों को इकट्‌ठा होते देख आरोपी को उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उनको तुरंत LNJP अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसके चाचा की नाजुक हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। PGI में इलाज के दौरान उसके चाचा रामरतन ने दम तोड़ दिया। गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज उधर, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष पनप रहा है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ परिजन थाना केयूके आए हैं। आरोपियों जल्दी गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने जाम लगाने की धमकी दी है। 8 लोगों के खिलाफ FIR थाना केयूके के SHO दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहित, साहिल, बलराज, नितिन, विशाल, आर्यन, विक्रम और राजकुमार के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button