Haryana
Trending

प्रेस की स्वतंत्रता पर बड़ा बयान — राष्ट्रीय प्रेस डे II

प्रेस की स्वतंत्रता पर बड़ा बयान — राष्ट्रीय प्रेस डे II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पत्रकारिता के ऊंचे आदर्श स्थापित करने व प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से 4 जुलाई 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी लेकिन परिषद ने 16 नवंबर 1966 से विधिवत तरीके से काम करना शुरू कर दिया था। इस कारण हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने राष्ट्रीय प्रेस डे पर स्थानीय ध्यान मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सिरसा जिलावासियों को इस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस पत्रकारों को सषक्त बनाने के उद्धेष्य से स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता हैं तथा यह दिन सब स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रैस की मौजूदगी का प्रतिक हैं तथा प्रैस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की तरफ हमारा ध्यान आकर्शित करता हैं।

उन्होंने कहा कि:-

इस दिवस का उद्देष्य प्रैस की स्वतंत्रता एवं पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, जिम्मेदार एवं नैतिक पत्रकार को बढ़ावा देना और मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को मजबूत करना हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया हैं तथा पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, षिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेष पहुंचाने की कला एवं विद्या है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र एक ऐसी उत्तर पुस्तिका के समान हैं जिसके लाखों परीक्षक एवं अनगिनत समीक्षक होते हैं, अन्य माध्यमों के भी परीक्षक एवं समीक्षा उनके लक्षित जनसमूह ही होते हैं। तथ्यपरकता, यथार्थवादी, संतुलन एवं वस्तुनिष्ठ इसके आधारभूत तत्व हैं। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता के क्षेत्र में त्रासदी साबित होने लगी हैं। पत्रकार चाहे प्रषिक्षित हो या गैर प्रषिक्षित, यह सबको पता हैं कि पत्रकारिता में तथ्यपकता होनी चाहिए परन्तु तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर, बढ़ा-चढ़ा कर या घटाकर सनसनी बनाने की प्रवृति आज प्रत्रकारिता में बढ़ने में लगी हैं। उन्होने कहा कि खतरों में पक्षधरता एवं असंतुलन भी प्रायः देखने को मिलता हैं जिससे सब खतरों में निहित स्वार्थ साफ झलकने लग जाता हैं। इसलिए हमें इन पर रोग लगानी होगी क्योकि मीडिया समाज को नई दिषा देता हैं और प्रभावित करता हैं तथा समाज का दर्पन एवं दीपक दोनो माना जाता हैं। इस अवसर पर अमर, रीतुन, पत्रकार कश्मीर कम्बोज, पत्रकार अक्षित कम्बोज, संदीप, दीप, प्रमोद, नवजोत, रणजीत, मोहित, राहुल, योगेश, विनोद, विजय व अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button