Uncategorized

रघुआना पशु अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, किसानों को किया जागरूक

बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):- जनसेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 26 सितम्बर 2026, शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय रघुआना में पशु स्वास्थ्य एवं किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिरसा के उपनिदेशक डॉ. राज कुमार बैनीवाल एवं उपमंडल अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग कालांवाली डॉ. अमित पूनिया के निर्देशानुसार लगाया गया।
शिविर में उपस्थित पशुपालकों व किसानों को हरियाणा एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पशु चिकित्सक, राजकीय पशु चिकित्सालय रघुआना डॉ. संदीप कम्बोज (अतिरिक्त कार्यभार) ने बताया कि खुरपका-मुंहपका (एफएमडी), गलघोटू, एलएसडी, ब्रूसेलोसिस तथा अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। नियमित टीकाकरण से पशुधन स्वस्थ रहता है, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है तथा पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में पशुधन सहायक अरुण कुमार, अशोक कुमार, करण सिंह व पशु परिचर रमेश कुमार, बलदेव कुमार व गोविंदराम ने सहयोग किया।#newstodayhry

Related Articles

Back to top button