सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि वह यमुना नदी को दिल्ली में उसका पावन स्वरूप लौटाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि वह यमुना नदी को दिल्ली में उसका पावन स्वरूप लौटाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे


कुरुक्षेत्र-(सगीत गीत):- सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि वह यमुना नदी को दिल्ली में उसका पावन स्वरूप लौटाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में दिल्ली और हरियाणा के हजारों-करोड़ों लोगों का सहयोग अपेक्षित है। सांसद नवीन जिंदल ने पटियाला में एक सैन्य अधिकारी के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मारकंडा नेशनल कॉलेज में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में सांसद जिंदल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बरसाती मौसम से पहले शाहाबाद के साथ लगते हेमा माजरा में मारकंडा नदी पर बांध का निर्माण हो, जिससे शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की विभीषिका से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हाल ही में हुए निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है सांसद जिंदल ने युवाओं के प्रति अपने समर्पण को व्यक्त करते हुए कहा कि मारकंडा नेशनल कॉलेज में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में भाग लेना उनके लिए एक नया और प्रेरणादायक अनुभव रहा। सांसद जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य लक्ष्य जनता की सेवा करना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है और संगठन को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा की नीतियां और विकास कार्य जनता को और अधिक मजबूती से पार्टी के साथ जोड़ेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry