Haryana
Trending

सावन की दूसरी बरसात आने से ओढ़ा में सड़कों पर पानी ही पानी II

सावन की दूसरी बरसात आने से ओढ़ा में सड़कों पर पानी ही पानी II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- सावन महीने की दुसरी बरसात आज मंगलवार को आने से बस स्टैंड के सामने दोनों ओर फिर पानी भर गया। सड़क के किनारे बनाया गया बरसाती नाला और बोरवेल बन्द होने के कारण पानी की कहीं भी निकासी नही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की कारगुजारी का खामियाजा ओढ़ां वासी तो कई सालों से भुगत ही रहे हैं इसके साथ-साथ दूर दराज से आने वाले वाहन चालक भी इसमें पिस जाते हैं क्योंकि बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग और सर्विस मार्ग के दोनों तरफ पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी हो जाती है। इसके साथ गांव में निचले स्थानों में पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। दूसरी तरफ एक सप्ताह बाद अच्छी-खासी बरसात होने से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। किसान मदन लाल, करनैल सिंह, रुपिंदर सिंह, बलदेव सिंह आदि ने बताया कि आज जो बारिश हुई है उससे फसलों को बहुत फायदा मिलेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button